Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 11:57 AM

एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
अमृतसर (जशन): श्री हरिमंदिर साहिब के निकट स्थित एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान विशालदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि वह नाबालिग को होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर थाना बी-डिवीजन पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने होटल मालिक को भी हिरासत में लिया है। थाना बी डिविजन के एस.एच.ओ. किरणदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन ने बिना वैध पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की जांच किए युवक और नाबालिगा को कमरा उपलब्ध कराया था। इस मामले में निहंग परमजीत सिंह अकाली ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह अपने साथियों सहित होटल पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी नाबालिगा को कथित रूप से ब्लैकमेल कर होटल लेकर आया था।
थाना बी-डिवीजन के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर किरनदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़िता के बयान दर्ज किए और कानूनी कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने होटल संचालकों को चेतावनी दी कि किसी भी व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र के कमरा उपलब्ध न कराया जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here