अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा तस्करी की कोशिश नाकाम, लाखों के अमेरिकी Dollar बरामद

Edited By VANSH Sharma,Updated: 04 Aug, 2026 09:27 PM

attempt to smuggle foreign currency at amritsar airport foiled

श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

अमृतसर: श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा जांच के दौरान विदेश जा रहे एक यात्री के अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए 31,500 अमेरिकी डॉलर (करीब 30 लाख रुपए) बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, CISF कर्मियों द्वारा की गई गहन स्क्रीनिंग और सतर्क जांच के दौरान यात्री की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट्स में छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ के दौरान यात्री बरामद अमेरिकी डॉलर अपने पास रखने या विदेश ले जाने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद CISF ने यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के हवाले कर दिया।

CISF के अनुसार, यह कार्रवाई हवाई अड्डों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया जानकारी आधारित निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। बल ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि देश के एयरपोर्ट्स पर गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!