BSF का बड़ा Action, बॉर्डर एरिया में ड्रोन सहित करोड़ों की हेरोइन जब्त

Edited By Kamini,Updated: 05 Aug, 2026 12:04 PM

major bsf action

बीएसएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करोड़ों की हेरोइन बरामद की है।

अमृतसर (नीरज):  बीएसएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करोड़ों की हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव दुपसरी  के इलाके में 25 करोड़ की हेरोइन सहित एक बड़ा ड्रोन, एक अत्याधुनिक पिस्टल जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि, विभाग को सूचना मिली थी की धान के खेतों में एक ड्रोन लावारिस हालत में गिरा हुआ है जिसके साथ एक पीले रंग का पैकेट बंधा हुआ है। सूचना मिलते ही बीएसएफ ने तुरन्त कार्रवाई की करते हुए हेरोइन और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में खास बात यह है कि इन दिनों ड्रोन ऐसे गांवो में मिल रहे हैं जहां पहले तस्करी की घटनाएं बहुत कम होती थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!