Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 May, 2026 06:52 PM

जालंधर में नकोदर के नूरमहल रोड पर बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने चलती वरना कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहा था।
जालंधर : जालंधर में नकोदर के नूरमहल रोड पर बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने चलती वरना कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहा था। अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने से पहले कार पूरी तरह से जल चुकी थी।