Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 May, 2026 08:21 PM

कपूरथला में पंजाब रोडवेज (PRTC) की बस में उस समय हंगामा हो गया, जब एक पुलिस कर्मी और बस कर्मचारी के बीच कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए पुलिस कर्मी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और बस कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देने लगा। घटना का...
कपूरथला: कपूरथला में पंजाब रोडवेज (PRTC) की बस में उस समय हंगामा हो गया, जब एक पुलिस कर्मी और बस कर्मचारी के बीच कहासुनी विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आए पुलिस कर्मी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और बस कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर बस कंडक्टर और पुलिस कर्मी के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस कर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए सरेआम गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि उसने पिस्तौल निकालकर बस कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी।
बस में मौजूद यात्रियों ने पुलिस कर्मी को शांत करवाने और गालियां देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा। इस पूरी घटना का किसी यात्री ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मामले में संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई करता है।