Punjab: बस अंदर महिला ने सरेआम किया नशा, वायरल वीडियो ने उड़ाए सबके होश

Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2026 04:24 PM

woman openly consumes drugs inside a bus

सुल्तानपुर लोधी से नशे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी से नशे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है। वायरल वीडियो में एक महिला यात्री बस के अंदर कथित तौर पर नशा करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद नशे के खिलाफ चल रहे अभियान पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि यदि सार्वजनिक स्थानों, वह भी एक यात्री बस के भीतर, इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो नशे के खात्मे को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावे आखिर जमीनी स्तर पर कितने प्रभावी हैं। लोगों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान के दावे तो लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

यह घटना इस ओर भी इशारा करती है कि नशे की समस्या समाज में अब भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केवल घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि सख्त कार्रवाई और प्रभावी निगरानी की भी आवश्यकता है। वायरल वीडियो ने न केवल प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है, बल्कि आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। फिलहाल लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!