बलाचौर में BJP कार्यालय में हंगामा, AAP विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2026 06:19 PM

uproar at bjp office in balachaur

बीजेपी कार्यालय बलाचौर में आज उस समय स्थिति चिंताजनक बन गई जब बंगा हलके के विधायक आम आदमी पार्टी के

बलाचौर(ब्रह्मपुरी): बीजेपी कार्यालय बलाचौर में आज उस समय स्थिति चिंताजनक बन गई जब बंगा हलके के विधायक आम आदमी पार्टी के  सुखविन्द्र सुक्खी ने जिला अध्यक्ष बीजेपी एडवोकेट राजविन्द्र लक्की को उसके कार्यालय में घुस कर अपशब्द कहे और उनका फोन छीन लिया। मामला इस तरह हुआ कि आज आम आदमी पार्टी के वर्करों-नेताओं द्वारा जिला स्तरीय धरना बीजेपी कार्यालय बलाचौर के आगे देने का पिछले दिन ऐलान किया था। आज इस ऐलान को पूरा करते हुए हलका विधायिका संतोष कटारिया, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सतनाम जलालपुर चेयरमैन जिला योजना बोर्ड, सेठी उधनवाल चेयरमैन मार्कीट कमेटी बलाचौर की लोकल लीडरशिप के साथ-साथ जिला स्तरीय आम आदमी पार्टी के नेता जिनमें चेयरमैनों के अलावा डा. सुखविन्द्र सुक्खी जो कि पहले अकाली दल बादल द्वारा बंगा हलके से चुनाव जीते थे अब आम आदमी पार्टी में शामिल हैं, वे भी इस धरने में मौजूद थे। उनके द्वारा धरने के दौरान असभ्य कार्य किया गया।

क्या हुआ मामला
आज सुबह धरना दे रहे थे, उन्होंने एकदम माहौल उस समय खराब कर दिया जब आप पार्टी वाले नेता डा. सुखविन्द्र सुक्खी विधायक बंगा ने साथियों समेत प्रोटोकाल तोड़ते हुए अंदर बीजेपी कार्यालय बैठे एडवोकेट राजविन्द्र सिंह लक्की तथा साथियों ने लक्की पर हमला करने की तरह का तरीका अपनाया। जिससे माहौल बहुत चिंताजनक हो गया।

क्या कहते है जिला अध्यक्ष बीजेपी एडवोकेट राजविन्द्र लक्की
इस घटनाक्रम के बारे में मौके पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजविन्द्र लक्की ने बताया कि इन हाकम पार्टी के नेताओं द्वारा उनके कार्यालय के आगे धरना देने का ऐलान किया हुआ था। इस धरने के प्रति उन्होंने (लक्की ने) साथियों समेत धरनाकारियों को चाय पानी व ठंडे का प्रबंध किया गया था। पर इन धरनाकारियों में शामिल डा. सुखविन्द्र सुक्खी ने जब हम बाहर धरनाकारियों की बात सुनने गए तो उन्होंने हमारी तरफ बात करते हुए संवैधानिक तौर पर हमें पूछने पर बाहर बैठे कुछ वर्कर नेताओं हमारा स्पीकर भी उठा कर ले गए। इस उपरांत डा. सुक्खी ने हमारे बीजेपी कार्यालय में घुसकर उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की तथा अंदर आकर धमकियां देने लग पड़े। मेरा फोन छीनने की कोशिश की। जो सरासर सत्ता के प्रभाव में गुंडागर्दी का तरीका था। इस मौके पर लक्की ने कहा कि वे हमारे सामने एसएचओ को धक्के मारकर उनके कार्यालय में घुस गए, यहां तक कि पुलिस अधिकारियों को भी गालियां निकाली। इस मामले संबंधी वह पार्टी नेताओं को साथ लेकर एसएसपी नवांशहर को कार्यालय में आकर गुंडागर्दी करने का पर्चा करवाएंगे। इन पर ट्राली चोरी का इलजाम लगा था पर आज हमारा स्पीकर भी उठा कर ले गए, स्पीकर चोर साबित हुए।उन्होंने कहा कि पुलिस को धक्के मारकर अंदर आकर अटैक किया गया  है। लक्की ने कहा कि मैंने प्रोटोकाल को फालो किया। जिसके कारण वह शांत रहे पर विधायक सुक्खी ने किसी भी प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। वह 452 धारा लगवाने के लिए पुलिस को मिलेंगे।

क्या कहा मैडम थांदी भाजपा नेता ने
इस मौके पर मौजूद सीनियर बीजेपी नेता वरिन्द्र कौर थांदी ने कहा कि हमारे अध्यक्ष से मारपीट की नीयत से विधायक सुक्खी गुडों समेत अंदर आए जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उपरोक्त घटनाक्रम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है।
डा. सुक्खी विधायक दोष नकारे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!