Edited By Kamini,Updated: 06 May, 2026 05:58 PM

महानगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामनेस आया है।
लुधियाना (तरुण) : महानगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामनेस आया है। बस स्टैंड के निकट शाम नगर इलाके स्थित एक घर से एक चोर 2 भाईयों के 5 मोबाइल चोरी कर लिए। एकदम से सभी के मोबाइल गायब होने पर पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी। वारदात सोमवार देर रात करीब 3 बजे की है।
पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वह प्रिंटिंग प्रैस का काम करता है। गत रात्रि वह अपने 2 बेटों और भाई के साथ घर में सो रहा था। अर्धरात्रि उसके बेटे की आंख खुली तो और मोबाइल ढूंढने लगा। परंतु मोबाइल नहीं मिला। जिसके बाद सभी लोगों की आंख खुल गई जिनके भी मोबाइल गायब थे। पीड़ित के अनुसार उसके घर में एक पालतू कुत्ता भी है और मेन गेट का दरवाजा अंदर से बंद था। जिससे जाहिर होता है कि चोर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और 5 मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। इलाका पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर चोरों को पकड़ने का प्रयास आरंभ कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here