Edited By Vatika,Updated: 13 May, 2026 01:52 PM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है
लुधियाना(विक्की): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार CBSE 12वीं का कुल पास प्रतिशत 85.20 % दर्ज किया गया है। जारी हुए आंकड़ों के अनुसार लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है।
इन Steps को करें Follow
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
- Roll No, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डाले
- Submit बटन पर Click करें
- स्क्रीन पर नजर आएगा Result
- मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।