लुधियाना:  मौ/त का गोला बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, धूं-धूं कर जलती रुई ने मचाया तांडव, राहगीरों की थमी सांसें

Edited By Kamini,Updated: 08 May, 2026 05:50 PM

massive fire breaks out in a truck

जिले में एक चलते ट्रक में आग लग गई। पक्खोवाल रोड के नारंगवाल चौक के पास एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

लुधियाना (राज): जिले में एक चलते ट्रक में आग लग गई। पक्खोवाल रोड के नारंगवाल चौक के पास एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। मंजर इतना खौफनाक था कि रुई से लदा हुआ वह ट्रक किसी चलते-फिरते आग के गोले में तब्दील हो गया और कई किलोमीटर तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा।

आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह ट्रक धूं-धूं कर जलते हुए अपनी मंजिल की ओर नहीं, बल्कि तबाही की ओर बढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह किसी बड़े हादसे में बदल सकता, अगर ट्रक का ड्राइवर अपनी सूझबूझ न दिखाता। जैसे ही ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, ड्राइवर ने आपा नहीं खोया। घनी आबादी वाले इलाके में ट्रक रोकने के बजाय वह जलते हुए ट्रक को करीब 4 से 5 किलोमीटर तक भगाकर एक खाली मैदान की तरफ ले गया। 

आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि ट्रक का लोहा पिघलने लगा था, उसका एकमात्र लक्ष्य ट्रक को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाना था ताकि कोई बेगुनाह इसकी चपेट में न आए। खाली जगह पर ट्रक को सुरक्षित खड़ा करने के बाद ड्राइवर वहां से कहीं ओझल हो गया, जिसकी तलाश अब जारी है। स्थानीय निवासियों ने जब इस भयानक मंजर को देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और भारी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक ट्रक में लदी हुई लाखों रुपये की रुई राख के ढेर में बदल चुकी थी और ट्रक का ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!