नहर में डूबने से कबड्डी खिलाड़ी की मौ'त, फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 22 Jun, 2026 11:26 AM

machhiwara sahib kabaddi player dies due to drowning in canal

गांव तक्खरां के रहने वाले 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप सिंह औजला की सरहिंद नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): गांव तक्खरां के रहने वाले 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप सिंह औजला की सरहिंद नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह गांव पुनिया के निकट बहती सरहिंद नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे उन्हें बचा नहीं सके।

kabaddi player

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से प्रदीप की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!