Punjab : 2 मिनट में ‘चिट्टा’ की डिलीवरी! वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 07:08 PM

punjab chitta delivered in 2 minutes goes viral

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सरकारी अभियान के बीच बठिंडा से सामने आए एक कथित स्टिंग वीडियो ने तहलका मचा दिया है। दरअसल शिरोमणि अकाली दल ने वीडियो जारी कर संगत कलां गांव में ‘चिट्टा’ की कथित आसान उपलब्धता का दावा किया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सरकारी अभियान के बीच बठिंडा से सामने आए एक कथित स्टिंग वीडियो ने तहलका मचा दिया है। दरअसल शिरोमणि अकाली दल ने वीडियो जारी कर संगत कलां गांव में ‘चिट्टा’ की कथित आसान उपलब्धता का दावा किया है। पार्टी ने इस मामले को लेकर सीधे भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कथित तौर पर फोन के जरिए नशे की खरीद के लिए संपर्क करता दिखाई देता है। इसके बाद वह बाइक पर एक निर्धारित स्थान पर पहुंचता है। वीडियो में एक महिला के माध्यम से कथित तौर पर नशीले पदार्थ का पैकेट दिए जाने का दृश्य दिखाई देता है। व्यक्ति 500 और 100 रुपये के नोट देकर कुल 600 रुपये का भुगतान करता नजर आता है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता, इसमें शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

SAD की ओर से साझा किए गए करीब 3 मिनट के वीडियो में कथित तौर पर एक महिला के जरिए ‘चिट्टा’ उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि जहां पिज्जा की डिलीवरी में 30 मिनट लगते हैं, वहीं कथित तौर पर नशीला पदार्थ दो मिनट से भी कम समय में उपलब्ध करवाया जा रहा है। पार्टी का तर्क है कि सरकार को केवल गिरफ्तारियों और बरामदगी के आंकड़े बताने के बजाय यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि नशे की सप्लाई रोकने के लिए जमीनी स्तर पर क्या कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरी तरफ संगत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह का कहना है कि उक्त वीडियो शुक्रवार को शूट किया गया था। पुलिस ने FIR दर्ज कर गग्गू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 3 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद होने की बात कही है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!