घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! 30 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सहमा परिवार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Sep, 2026 05:29 PM

married woman commits suicide in bathinda

बठिंडा में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव डिख में एक विवाहिता ने घरेलु विवाद के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उसके पति व सास पर केस दर्ज किया है।

बठिंडा (विजय): बठिंडा में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव डिख में एक विवाहिता ने घरेलु विवाद के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उसके पति व सास पर केस दर्ज किया है। 

शमशेर सिंह निवासी कलीपुर जिला मानसा ने थाना बालियांवाली पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी बहन राजविंदर कौर (30) की शादी डिख निवासी हरिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति हरिंदर सिंह व सास वीरपाल कौर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया व उसे प्रताडि़त करने लगे। इस परेशानी से दुखी होकर उसकी बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जिसके लिए उसका पति व सास जिम्मेवार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति हरिंदर सिंह व सास वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!