टेंशन में पंजाब के Teachers! ट्रांसफर ऑर्डर के बाद भी राहत नहीं, पढ़ें क्या है खबर

Edited By Kamini,Updated: 03 Sep, 2026 02:13 PM

punjab teachers in tension

पंजाब के सरकारी स्कूलों में तैनात सैकड़ों शिक्षक तबादले के आदेश जारी होने के बावजूद रिलीव न किए जाने से करीब डेढ़ महीने से परेशानी झेल रहे हैं।

भुच्चो मंडी (नागपाल) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में तैनात सैकड़ों शिक्षक तबादले के आदेश जारी होने के बावजूद रिलीव न किए जाने से करीब डेढ़ महीने से परेशानी झेल रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि, तबादले के आदेश जारी होने के बाद उनका डाटा नए स्टेशनों पर भेजा जा चुका है, इसके बावजूद उन्हें मौजूदा स्कूलों से रिलीव नहीं किया जा रहा है।

 4161 मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरमेल सिंह कूलरियां ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के दौरान 50 प्रतिशत वाली शर्त के कारण रिलीव न हो पाने वाले शिक्षकों के लिए एक व्यवस्था की गई थी। इसके तहत शिक्षक को पहले नए स्टेशन पर ज्वाइन करवाकर दोबारा डैपुटेशन पर पुराने स्कूल में रखा जाता था। बाद में जब पुराने स्कूल में किसी अन्य शिक्षक की नियुक्ति या पदोन्नति हो जाती थी तो तबादला हो चुके शिक्षक को रिलीव कर दिया जाता था। अब शिक्षा विभाग अपने ही पहले जारी किए गए आदेशों से पीछे हट रहा है और वही व्यवस्था मौजूदा शिक्षकों पर लागू करने से इंकार किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, विभाग की ओर से रिलीव न हो पाने वाले शिक्षकों का डाटा दोबारा मांगा गया है। इससे शिक्षकों में असमंजस और चिंता और बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी कर्मचारियों को उनके घरों के नजदीक 40 किलोमीटर के दायरे में ड्यूटी देने की बात कह चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर तबादला होने के बाद भी शिक्षकों को उनके नए स्टेशन पर ड्यूटी संभालने का अवसर नहीं दिया जा रहा। मामले का समाधान न होने से नाराज जी.टी.यू. समेत 4161, 2392, 3704 और 6635 मास्टर कैडर यूनियनों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का ऐलान किया। शिक्षक संगठनों के अनुसार 4 सितम्बर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।

शिक्षक संगठनों ने सरकार से मांग की कि तबादले के आदेश जारी होने के बाद रिलीव न किए गए सभी शिक्षकों को तत्काल रिलीव किया जाए और उन्हें उनके नए स्टेशनों पर ड्यूटी संभालने का अवसर दिया जाए। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!