रफ्तार का कहर: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार किशोरों को रौंदा, दो बहनों के इकलौते भाई की अस्पताल में मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2026 09:16 AM

accident news

शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन

लुधियाना(राज): शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। फोकल प्वाइंट इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

दोनों किशोर सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए अपने दर्दनाक बयानों में बताया कि उनका बड़ा बेटा नीतीश कुमार (15) बीती 12 मई को अपने दोस्त मोहित कुमार के साथ एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। जब वे फोकल प्वाइंट स्थित शराब के ठेके वाले चौक के पास से मेन रोड की ओर मुड़ने लगे, तभी काल बनकर आए ट्रक (नंबर HR55-AM-0551) के अज्ञात चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। नीतीश को गंभीर हालत में तुरंत मोहन देई कैंसर अस्पताल, लुधियाना में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि नीतीश जिंदगी की जंग हार गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक तरफ जहां पिता ने अपने जवान बेटे को खो दिया है, वहीं पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मासूम की मौत के जिम्मेदार उस फरार ड्राइवर को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!