शर्मनाकः बहन की सहेली को अश्लील काम के लिए कर रहा था Blackmail, ऐसे हुआ Expose

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2026 09:15 AM

blackmail to minor girl

शहर में रिश्तों को शर्मसार करने और सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को निशाना बनाने का एक

लुधियाना (राज): शहर में रिश्तों को शर्मसार करने और सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को निशाना बनाने का एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी बहन की 15 वर्षीय सहेली को अपनी हवस और साजिश का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी युवक नाबालिग को अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए न केवल मजबूर कर रहा था, बल्कि बात न मानने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकियां देकर ब्लैकमेल भी कर रहा था।

अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर भेजने के लिए बनाता था दबाव 
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी की एक सहेली थी। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर सहेली का भाई अमनदीप सिंह उनकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। आरोपी पिछले काफी समय से उनकी बेटी को तंग-परेशान कर रहा था। आरोप है कि अमनदीप ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग लड़की को चैट पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर भेजने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।

आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी 
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब मासूम बच्ची ने उसकी इन गंदी हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी अपनी असलियत पर उतर आया। उसने नाबालिग को डराया-धमकाया कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे और उसके पिता को जान से मार देगा। इन धमकियों के जरिए वह बच्ची को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। जब मामला परिजनों के संज्ञान में आया, तो उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना जमालपुर की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और साइबर सेल की मदद से चैट और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!