लुधियाना में लुटेरों का तांडव: ई-रिक्शा सवार बहनों को सरेराह बनाया निशाना

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2026 10:15 AM

robbery in ludhiana

महानगर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के सुरक्षा दावों की हवा निकाल दी है।

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस के सुरक्षा दावों की हवा निकाल दी है। ताजा सनसनीखेज वारदात शिंगार रोड इलाके में सामने आई है, जहां बाइक सवार दो शातिर लुटेरों ने दिन-दहाड़े दो बहनों को अपना निशाना बनाया। 

स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए थे दो युवक
वारदात उस समय हुई जब पीड़िता अपनी छोटी बहन रुपिंदर कौर के साथ चौड़ा बाजार से खरीदारी करने के बाद ई-रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रही थी। जसप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उनका ई-रिक्शा बाबा थान सिंह चौक के नजदीक गंदा नाला पुली के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। लुटेरों ने बड़ी ही बेरहमी और फुर्ती से पीड़िता के हाथ में पकड़ा लेडीज बैग झपट लिया और देखते ही देखते समराला चौक की ओर रफूचक्कर हो गए। शोर मचाने के बावजूद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर आंखों से ओझल होने में कामयाब रहे।

लुटेरों की तालाश में पुलिस
पीड़िता के अनुसार लुटेरे उसके पर्स में मौजूद एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, वीवो कंपनी का कीमती मोबाइल फोन और करीब 1500 रुपये की नकदी छीन ले गए हैं। कीमती सामान के साथ-साथ पर्स में पीड़िता का आधार कार्ड, पैन कार्ड और यूको बैंक की पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज भी थे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए जाल बिछा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!