मैरिज ब्यूरो एजेंट की शर्मनाक करतूत, शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर महिला से अश्लील हरकतें और Blackmailing

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2026 09:46 AM

marriage bureau fraud

साहनेवाल इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां 'गुरु कृपा मैरिज ब्यूरो' चलाने वाले एक एजेंट

लुधियाना(राज):  साहनेवाल इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां 'गुरु कृपा मैरिज ब्यूरो' चलाने वाले एक एजेंट ने महिला के साथ न केवल अश्लील हरकतें कीं, बल्कि उसे ब्लैकमेल कर डराने-धमकाने का भी घिनौना खेल खेला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गहन जांच के बाद आरोपी एजेंट महेश कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

झूठे पुलिस केस में फंसाने की दी धमकियां
 पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त मैरिज ब्यूरो का संचालक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं, बल्कि बाद में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी एजेंट ने अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए उसे झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकियां दीं। 

पुलिस ने किया केस दर्ज 
पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपी थी। पुलिस की जांच में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप प्राथमिक रूप से सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!