RTO दफ्तर में एजेंटों का बोलबाला! लोग लाइनों में परेशान, काम बिना लौट रहे वापस

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2026 01:15 PM

agents in rto office

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आर.टी.ओ.) में कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

लुधियाना (राम): क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आर.टी.ओ.) में कामकाज को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि कार्यालय में मोबाइल नंबर अपडेट कराने, एच.पी. (हाइपोथिकेशन) रद्द करवाने तथा पीबी 10 सीरीज के वाहनों की आर.सी. ट्रांसफर जैसे कार्यों के लिए आने वाले आम नागरिकों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि एजेंटों के काम प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त कार्यों की जिम्मेदारी स्टैनो नवदीप के पास है, लेकिन कार्यालय में आने वाले लोगों को समय पर सुविधा नहीं मिल रही।

आरोप है कि एजेंटों की फाइलें पहले निपटाई जाती हैं, जबकि आम लोग अपनी बारी का इंतजार करते-करते कई बार बिना काम करवाए वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। दफ्तर आने वाले लोगों का कहना है कि वे सुबह से ही कार्यालय पहुंचकर लाइन में लग जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनका नंबर नहीं आता। इस दौरान एजेंटों के माध्यम से लाई गई फाइलों का काम तेजी से होता दिखाई देता है। लोगों का आरोप है कि इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कई वाहन मालिकों ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने या आर.सी. ट्रांसफर जैसे सामान्य कार्यों के लिए उन्हें कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने मांग की है कि आर.टी.ओ. कार्यालय में आम लोगों और एजेंटों के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाए। सभी आवेदनों का निपटारा टोकन या क्रम संख्या के आधार पर किया जाए ताकि किसी को भी विशेष प्राथमिकता न मिले। शिकायतकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच करवाने और कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!