Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2026 04:58 PM

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से फोर्ट्रेस चेक व सेक्शन जांच के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
लुधियाना (गौतम) : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से फोर्ट्रेस चेक व सेक्शन जांच के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान ट्रेन संख्या 12204 (गरीब रथ एक्स्प्रेस), 15708 (आम्रपाली एक्स्प्रेस), 12238 (बेगमपूरा एक्स्प्रेस), 13006 (हावड़ा मेल) एवं 13308 ( गंगा-सतलुज एक्स्प्रेस) में चलाया गया, जिसमें टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने व्यापक जांच की।
अभियान के दौरान कुल 1238 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे लगभग 5.70 लाख रुपए का रेल राजस्व वसूला गया। रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला फोर्ट्रेस चेक एक विशेष सघन जांच अभियान होता है, जिसके तहत किसी स्टेशन, ट्रेन अथवा रेलखंड में बिना पूर्व सूचना व्यापक टिकट जांच की जाती है। इस दौरान यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र तथा रेलवे नियमों के अनुपालन की गहन जांच की जाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाना तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीनियर डीसीएम बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here