Ludhiana : सिविल सर्जन दफ्तर का हाल बेहाल! खाली कुर्सियां और इंतजार करते लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2026 10:41 PM

ludhiana civil surgeon s office in shambles

भले ही पंजाब सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा सरकारी  दफ्तरों का समय सुबह  7:30 बजे कर दिया गया है, परंतु अधिकारी अभी समय के पाबंद नहीं हुए। लोग अपने काम करवाने के लिए सुबह 7:30 बजे सरकारी दफ्तर में पहुंचने शुरू हो गए हैं।

लुधियाना  (सहगल): भले ही पंजाब सरकार द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार द्वारा सरकारी  दफ्तरों का समय सुबह  7:30 बजे कर दिया गया है, परंतु अधिकारी अभी समय के पाबंद नहीं हुए। लोग अपने काम करवाने के लिए सुबह 7:30 बजे सरकारी दफ्तर में पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में आज सुबह सिविल सर्जन दफ्तर के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। स्वयं सिविल सर्जन भी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जबकि सहायक सिविल सर्जन डा. कटारिया तथा ऑफिस सुपरीटेंडेंट संजीव भार्गव अपने कार्यालय में उपस्थित थे। सिविल सर्जन दफ्तर में स्थित प्रोग्राम अफसर के कार्यालय कर्मचारियों के बैठने के लिए हाल जहां अधिकतर कर्मचारी बैठते हैं, खाली पड़ा हुआ था। इसके अलावा कई प्रोग्राम अफसर भी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे जबकि कुछ लोग अपने कार्यों से संबंधित उनका इंतजार करते मिले। सिविल सर्जन दफ्तर में स्थित मलेरिया ब्रांच भी खाली पड़ी थी। इसके अलावा फूड ब्रांच कार्यालय भी अधिकारियों की राह देख रहा था। डॉक्टर सीमा चोपड़ा 7 बजकर 35 मिनट पर कार्यालय में पहुंच गई। 

लोगों का कहना था कि सरकार जनहित में कार्यालयों का समय तो बदल दिया परंतु अधिकारियों के समय पर न पहुंचने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकतर हिस्सों में सन्नाटा छाया हुआ था। सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे बना अस्पताल बंद पड़ा हुआ था। वहां खाली बिस्तरों पर बिछी चादरे मरीजों के इंतजार में गंदी हो चुकी थीं। ऐसा लगता था कि उन्हें कई दिन से बदला नहीं गया। लोगों का कहना है कि सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी इस अस्पताल को चलाने में असमर्थ दिखाई देते हैं, जिसके चलते लोग भी यहां आने को तैयार नहीं हैं। यहां डॉक्टर और स्टाफ की शॉर्टेज रहती हैं, जिन कर्मचारियों या अधिकारियों की यहां तैनाती है, वे भी कार्यालय का समय बदलने के कारण समय पर नहीं पहुंचे। इस सिलसिले में चंडीगढ़ में बैठे उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया परंतु वह टिप्पणी के लिए उपलब्ध न हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!