मलेशिया से Deport होकर लौटे युवक ने फंदा लगाकर की आत्मह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2026 12:46 PM

a young man who returned from malaysia via a detention depot committed suicide b

थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते मनजीत नगर इलाके में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या

लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते मनजीत नगर इलाके में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुनील कुमार (33) के रूप में हुई है।

घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार प्रेमचंद ने बताया कि सुनील कुमार कुछ महीने पहले मलेशिया से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था। परिजनों के अनुसार, वापस आने के बाद वह काफी परेशान रहता था। इसी बीच बीती रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई परिजनों के बयानों के आधार पर की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!