Morning Walk पर जाने वाले सावधान! चंद मिनटों में युवक का Bank Account हो गया खाली... हैरान करेगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 24 May, 2026 09:05 AM

be careful if you are going for a morning walk

सनसनीखेज मामला थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते अमलतास एन्क्लेव इलाके से सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों ने अब सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत आते अमलतास एन्क्लेव इलाके से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह सैर पर निकले एक युवक को घेरकर 2 स्कूटी सवार बदमाश उसका कीमती मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

हद तो तब हो गई जब शातिर लुटेरों ने मोबाइल छीनने के चंद मिनटों के भीतर ही पीड़ित के गूगल पे अकाउंट में भी सेंध लगा दी और उसमें से 4501 रुपये की नकदी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार अमलतास एन्क्लेव के रहने वाले लेख राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह 23 मई को सुबह करीब 6 बजे अपने मोहल्ले में ही मॉर्निंग वॉक कर रहा था। जैसे ही वह घूमते हुए चीमा की कोठी टी-पॉइंट के पास पहुंचा, तो अचानक एक हीरो मैस्ट्रो स्कूटी पर सवार 2 अज्ञात युवक उसके पास आकर रुके। इससे पहले कि लेख राज कुछ समझ पाता, स्कूटी सवार आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने डरा-धमका कर पलक झपकते ही उसके हाथ से रेडमी नोट-9 मोबाइल फोन छीना और तेजी से स्कूटी भगाकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित अभी मोबाइल छिनने के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि कुछ ही देर बाद उसे एक और बड़ा झटका लगा। जब उसने अपने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि लुटेरों ने उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके गूगल पे अकाउंट से 4501 रुपये भी साफ कर दिए हैं। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में इस्तेमाल हुई हीरो मैस्ट्रो स्कूटी का नंबर (PB-10-EQ-7304) ट्रेस कर लिया, जिसके जरिए दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपियों की शिनाख्त हैबोवाल के केहर सिंह नगर निवासी इंद्रजीत सिंह और लुधियाना के ही गांव बलोके निवासी खुश मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!