रिश्ते की आड़ में बड़ा धोखा: सगाई के अगले ही कर दिया कारनामा, पूरी मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2026 11:31 AM

ludhiana fraud case engagement

सरकारी नौकरी का झांसा देकर शादी तय करने और फिर रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद दहेज की मोटी रकम व गहनों की मांग करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): सरकारी नौकरी का झांसा देकर शादी तय करने और फिर रिंग सेरेमनी के तुरंत बाद दहेज की मोटी रकम व गहनों की मांग करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, शातिर आरोपी सगाई की रात लड़की वालों के घर पर ही सोए और अगले दिन अलमारी से नकदी व जेवरात साफ कर चंपत हो गए। बाद में पीड़ित परिवार को पता चला कि लड़का कोई सरकारी मुलाजिम भी नहीं है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने पीड़ित मान सिंह के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मान सिंह ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह ने अपने भांजे दीपक सिंह (निवासी चिनहट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) का रिश्ता उसकी छोटी बहन छाया के साथ तय करवाया था। सुरिंदर सिंह ने दावा किया था कि दीपक लखनऊ नगर निगम में सरकारी नौकरी करता है। बातों में आकर परिवार शादी के लिए राजी हो गया और बीती 13 मई  को दाना मंडी स्थित आमंत्रण विला में दोनों की रिंग सेरेमनी (सगाई) की रस्म बड़े धूमधाम से पूरी की गई। रस्म के बाद आरोपी रात को लड़की वालों के घर पर ही सो गए। अगले दिन 14 मई को जब आरोपी उनके घर से रवाना हो गए, तो मुद्दई किसी काम से कमरे में पड़ी अलमारी से पैसे निकालने गया। अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए; उसमें से करीब 1,00,000 रुपए की नकदी और सोने के अन्य कीमती गहने गायब थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रिंग सेरेमनी संपन्न होते ही आरोपियों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने छाया की शादी के लिए दहेज के रूप में 11 लाख रुपए नकद, सोने का एक हार और सोने की चूड़ियों की भारी-भरकम मांग सामने रख दी। इस बीच जब लड़के के बैकग्राउंड की गुपचुप तरीके से जांच करवाई गई, तो पीड़ित परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि दीपक सिंह नगर निगम में कोई सरकारी नौकरी करता ही नहीं है और नौकरी की बात पूरी तरह फर्जी थी। सरकारी नौकरी का लालच देकर और सगाई के बहाने घर में चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले सुरिंदर सिंह, दीपक सिंह व उनके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!