तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभों को मारी टक्कर, शॉर्ट सर्किट से पूरे इलाके की बिजली गुल

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2026 12:38 PM

speeding car crashes into electric poles

शहर के व्यस्त इलाके आरती चौक के पास स्थित सत्यम हॉस्पिटल रोड पर देर रात तेज

लुधियाना (खुराना): शहर के व्यस्त इलाके आरती चौक के पास स्थित सत्यम हॉस्पिटल रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बेकाबू डस्टर कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से जा टकराई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार डस्टर कार सीधे बिजली के खंभों के बीच टकराई
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हुए शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार डस्टर कार सीधे बिजली के खंभों के बीच जा घुसी।

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर ही कार चालक को काबू कर लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे के समय कार चला रहा युवक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं इलाके के लोगों ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के अधिकारियों को सूचना देकर जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि विभाग को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और नुकसान की भरपाई के लिए पुलिस को शिकायत भी दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!