Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 05:40 PM

Canada जाने की चाह रखने वाले पंजाबियों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : Canada जाने की चाह रखने वाले पंजाबियों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है। कॉन्ट्रैक्ट मैरीज करके स्पाउज वीजा पर कनाडा जाने वालों के लिए नई मुसीबत खड़ हो गई है। दरअसल, कनाडा में सुपाउस वीजा के नए सख्त नियम कर दिए गए हैं। कनाडा इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (IRCC) के मुताबिक, कनाडा आने वाले जीवनसाथी के लिए भी IELTS पास करना बहुत जरूरी होगा।
कनाडे में सुपाउस वीजा के निजमों में किए गए बदलावों का सबसे ज्यादा असर पंजाबियों में देकने को मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में स्पाउस ओपन वर्क परमिट अब सिर्फ मास्टर्स, Ph.D. और हाई स्क्लिड करने वाले छात्रों के जीवनसाथी को ही मिल सकता है। इमिग्रेशन एक्सपर्ट के मुताबिक, पंजाब में हर साल भारी संख्या में लोग स्पाउस वीजा अपल्आ करती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इस समय 22 हजार के करीब स्पाउस वीजा की फाइलें एम्बेसी में प्रोसेस के लिए है।
आखिर क्यों किया नियमों में बदलाव
गौरतलब है कि, पहले जब मुख्य आवेदक कनाडा में पढ़ रहा है या फिर स्किल्ट जॉब कर रहा है तो वह अपने पार्टनर को भारत वीजा अप्लई करते अपने पास कनाडा में बिना IELTS सर्टीफिकेट के अपने बुला लेता था। इस कारण कई कॉन्ट्रैक्ट मैरीज होने लगी और फर्जी शादी करके लोग कनाडा जा रहे थे। अगर कोई अपने पार्टनर को कनाडा बुलाना चाहता है तो वह मास्टर्, Ph.D. या फिर मेडीकल इंजीनियरिंग व प्रोफेशनल कोर्सेज में पढ़ाई करता होना चाहिए।
पार्टनर को देना होगा लैंग्वेज टेस्ट
नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी का पार्टनर भारत से कनाडा आ रहा है तो उसे लैंग्वेज टेस्ट (IELTS) देना होगा। यहीं नहीं ये टेस्ट भारत से वर्क परमिट पर कनाडा जाने वाले आवेदन ही देना होगा। कनाडा में रह रहे पार्टनर को कोई टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। बताया जा रहा है कि नए नियमों के मुताबिक, अगर कनाडा में नौकरी कर रहा तो वह अपने स्पाउज को कनाडा बुला सकता है, लेकिन शर्त ये होगी कि वह हेल्थकेयर, आईटी या अन्य स्किल्ट कैटेगरी में हो। इसके अलावा वर्क परमिटके में कम से कम 16 महीनें का समय बचा हो। नए नियमों के मुताबिक कनाडा में रह रही पत्निया या पति अपने पार्टनर को स्पाउस वीजा पर कनाडा में बुला सकते हैं। उनके स्पाउज को लैंग्वेज टेस्ट नहीं देना होगा। लेकिन इसके लिए पार्टनर मास्टर्स डिग्री, हाई स्किल नौकरी, नर्सिंग या फिर आईटी सेक्टर में होना चाहिए।आपको बता दें कि, कनाडा में नए नियम लागू नहीं हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here