Edited By Kamini,Updated: 21 May, 2026 06:05 PM

अमृतसर के कई स्कूलों को फिर से धमकी भरे ईमेल मिला है। चंडीगढ़, बठिंडा के बाद अमृतसर जिले के स्कूलों को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है।
अमृतसर (रमन): अमृतसर के कई स्कूलों को फिर से धमकी भरे ईमेल मिला है। चंडीगढ़, बठिंडा के बाद अमृतसर जिले के स्कूलों को भी बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। आज सुबह, एक बार फिर अमृतसर के कुछ स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिलने से दहशत फैल गई। ईमेल की जानकारी मिलते ही अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस तुरंत हरकत में आई और सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस ने एंटी-सैबोटेज टीमों, इलाके के SHO और गजेटेड अधिकारियों के नेतृत्व में बारीकी से जांच और सुरक्षा जांच की।
घटना के बाद कुछ देर के लिए स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर, पेरेंट्स और स्टूडेंट्स में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया और सभी स्कूलों की गंभीरता से जांच की। जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज या गतिविधि नहीं मिली, लेकिन पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है।
अमृतसर DCP का आया बयान
मीडिया से बात करते हुए अमृतसर DCP आलम विजय सिंह ने कहा कि कमिश्नरेट के कई स्कूलों को आज सुबह धमकी भरे ईमेल मिले। उन्होंने कहा कि मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एंटी-सैबोटेज टीमों, इलाके के SHO और गैजेटेड अधिकारियों ने खुद स्कूलों का दौरा किया और जांच की।
DCP ने कहा कि ऐसे मामले में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें मीडिया और जनता के साथ शेयर किया जाएगा। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में न आएं। पुलिस द्वारा सभी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की जा रही है और शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। DCP आलम विजय सिंह ने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस शहर की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अनचाही घटना से निपटने के लिए हर समय तैयार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here