Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2026 08:34 PM

भाजपा नेता सुखमिंदरपाल ग्रेवाल ने जालंधर बीएसएफ चौक स्थित हुए ब्लास्ट तथा अमृतसर में आर्मी कैंटोनमेंट के निकट हुए विस्फोट के पीछे मौजूद खतरनाक पाक-आईएसआई नेक्सस की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ये कायराना हमले कोई अलग-थलग आपराधिक घटनाएं नहीं बल्कि...
लुधियाना : भाजपा नेता सुखमिंदरपाल ग्रेवाल ने जालंधर बीएसएफ चौक स्थित हुए ब्लास्ट तथा अमृतसर में आर्मी कैंटोनमेंट के निकट हुए विस्फोट के पीछे मौजूद खतरनाक पाक नेक्सस की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ये कायराना हमले कोई अलग-थलग आपराधिक घटनाएं नहीं बल्कि पंजाब और पूरे भारत की शांति स्थिरता को अस्थिर करने के उद्देश्य से पाकिस्तान प्रायोजित सुनियोजित प्राक्सी वॉर का हिस्सा हैं।
ग्रेवाल ने कहा कि जांच एजैंसियों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर मुख्य आरोपी मोहाली के जीरकपुर निवासी उमर दीन को गिरफ्तार किया। ग्रेवाल ने कहा कि पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था आईएसआई की आतंक फैक्ट्रियां और उनके प्रायोजित प्रचार तंत्र एक बार फिर भारतीय सीमा में आतंकवाद फैलाने में रंगे हाथों पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि शहज़ाद भट्टी से जुड़े मॉड्यूलों सहित पाकिस्तान स्थित भारत विरोधी ऑपरेटरों की भूमिका स्पष्ट रूप से उजागर करती है कि पाकिस्तान आज भी आतंकवाद का मुख्यालय बना हुआ है।
ग्रेवाल ने कहा कि सीसीटीवी ट्रैकिंग खुफिया निगरानी तकनीकी मॉनिटरिंग और भारतीय एजेंसियों के बीच तेज समन्वय ने बड़े हमलों को अंजाम देने से पहले ही इस आतंकी साजिश को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ सक्रिय हर आईएसआई-एसएफजे-बीकेआई समर्थित स्लीपर सेल गैंगस्टर नेक्सस नार्को-टेरर नेटवर्क और अलगाववादी मॉड्यूल की पहचान कर उन्हें पूरी संवैधानिक ताकत और राष्ट्रीय संकल्प के साथ खत्म किया जाएगा।
ग्रेवाल ने आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए पंजाब में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी गतिविधियों को राजनीतिक रूप से कमजोर दिखाने मोड़ने या परोक्ष रूप से सफेद झूठ के जरिए बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आतंकी साजिशों को लेकर ऐसे गैर जिम्मेदार बयान नरम रवैया और चुनिंदा चुप्पी शर्मनाक खतरनाक लापरवाह और गहराई से राष्ट्र विरोधी रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे राजनीतिक नेता जिन्होंने बार-बार पंजाब में आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को नकारने की कोशिश की, अब जनता और देश के सामने अपनी बड़ी गलती स्वीकार करेंगे।
ग्रेवाल ने आगे कहा कि पंजाब ने आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में अनगिनत बलिदान दिए हैं और पंजाब के देशभक्त लोग कभी भी खालिस्तानी चरमपंथ गैंगस्टर संस्कृति नार्को-टेररिज्म या आईएसआई समर्थित साजिशों को दोबारा सिर उठाने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हर देशभक्त भारतीय उन बहादुर सुरक्षा बलों खुफिया एजेंसियों और पुलिस कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ा है जो देश के भीतर और बाहर मौजूद दुश्मनों से राष्ट्र की रक्षा के लिए दिन रात अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
ग्रेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद अलगाववाद संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी साजिशों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मनों को यह स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए कि हर आतंकी हमला हर राष्ट्र विरोधी साजिश और पंजाब या भारत को अस्थिर करने की हर कोशिश का जवाब अडिग ताकत निडर कार्रवाई और आतंकी ढांचे के पूर्ण विनाश से दिया जाएगा।