Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2026 02:17 PM

थाना लाडोवाल के अधीन पड़ते गांव कादियां में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से
लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन पड़ते गांव कादियां में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।
तेज रफ्तार टिप्पर ने मारी टक्कर
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रवि (18) पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव कादियां के रूप में हुई है। रवि अपनी माता को हाईवे पर छोड़कर मोटरसाइकिल पर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टिप्पर का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेजा
घटना के बाद आरोपी टिप्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार फरार टिप्पर चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।