Indigo का बड़ा ऐलान, अमृतसर एयरपोर्ट से शुरू होंगी नई उड़ानें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 May, 2026 11:51 AM

new indigo flights starts from amritsar airport

इन शहरों में अमृतसर, हैदराबाद, लखनऊ, बैंगलुरु, चंडीगढ़, श्रीनगर, धर्मशाला, नवी मुंबई जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इन उड़ान सेवाओं के शुरू होने के बाद सबसे अधिक लाभ यात्रियों को होगा।

पंजाब डैस्क : इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ानें भरने वाली पहली एयरलाइन बनेगी। इन उड़ानों को 15 जून से शुरू करने का ऐलान किया गया है। वहीं इसे लेकर यात्रियों में भारी जोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार जून में प्रस्तावित उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक यात्री इन उड़ानों के लिए अपनी टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार इन वाणिज्यिक उड़ानों के चलते इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के अन्य 16 से अधिक शहरों से सीधे जोड़ देगी। इन शहरों में अमृतसर, हैदराबाद, लखनऊ, बैंगलुरु, चंडीगढ़, श्रीनगर, धर्मशाला, नवी मुंबई जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इन उड़ान सेवाओं के शुरू होने के बाद सबसे अधिक लाभ यात्रियों को होगा।

जानकारी के अनुसार इन शहरों में पंजाब का अमृतसर भी शामिल है यानि कि 15 जून से श्री रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। इसका सीधा फायदा पंजाब के लोगों को होगा।

इसके अलावा इंडिगो एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह जल्द ही हैदराबाद-अमृतसर के बीच एक फ्लाइट शुरू करेगी जो कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर गुजरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से भी अमृतसर देश के कई अन्य शहरों से भी जुड़ जाएगा। देश के अन्य शहरों में जाने के लिए ये दोनों फ्लाइट्स लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगी। इन दोनों उड़ानों से पंजाब के लोग देश के अन्य शहरों से जुड़ पाएंगे और आगे की फ्लाइट्स पकड़ने में भी उन्हें काफी मदद मिलेगी।

अगर हम हैदराबाद-अमृतसर के बीच चलने वाली फ्लाइट की बात करें तो उसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार इस शेड्यूल के मुताबिक, फ़्लाइट 6E 2490 हैदराबाद से सुबह 6:25 बजे हैदराबाद से उड़ान भरकर सुबह 11:20 पर अमृतसर पहुंच जाएगी। बीच में फ्लाइट सुबह 8:35 बजे नोएडा पहुंचेगी और यहां से ही सुबह 10:10 पर अमृतसर के लिए रवाना होगी।

वापसी दौरान फ्लाइट 6E 2491 अमृतसर से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर शाम 4:50 पर हैदरबादा लैंड करेगी। बीच रास्ते में फ्लाइट दोपहर 1:20 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी, और फिर दोपहर 2:50 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी।

वहीं नोएडा एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) ने इंडिगो की चलने वाली फ्लाइट्स के बारे में जानकारी देते बताया कि संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व तकनीकी मानकों को पूरा किया जा रहा है। शुरूआती चरण में घरेलू उड़ानों का संचालन होगा, जबकि आगे अन्य शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी सेवाएं शुरू करने की योजना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!