Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 May, 2026 02:44 PM

पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर कौंसिलों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के चुनाव होने जा रहे हैं।
पंजाब डैस्क : पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा राज्य में 8 नगर निगमों, 76 नगर कौंसिलों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105) के चुनाव होने जा रहे हैं। आगामी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 मई को होने वाले इन चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी में इन चुनावों में किन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उसकी लिस्ट जारी कर दी है। आज पार्टी ने नगर परिषद पठानकोट, बठिंडा, रायकोट और मुदकी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
गौरतलब है कि जल्द ही पंजाब में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान 8 नगर निगम, 21 नगर पंचायत और 71 नगर परिषदों के चुनाव होंगे। ये चुनाव 26 मई को होने जा रहे हैं और इनका नतीजा 29 मई को घोषित किया जाएगा। उक्त चुनाव मोहाली, बरनाला, बठिंडा, बटाला, पठानकोट, कपूरथला, मोगा और अबोहर नगर निगमों के लिए होंगे। इन चुनावों के लिए नॉमिनेशन भी 13 मई से शुरू हो गए हैं जो कल तक यानि 16 मई तक चलेंगे। इसके बाद 18 मई को स्क्रूटनी होगी और 19 मई को नॉमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 26 मई को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। इस वोटिंग का रिजल्ट 29 मई को घोषित किया जाएगा।


इसी के मद्देनजर गत दिन भी भारतीय जनता पार्टी ने नगर परिषद जीरकपुर, डेरा ब्यास व नवगांव में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। ऐसे में आज भी पार्टी द्वारा अन्य नगर परिषद पठानकोट, बठिंडा, रायकोट और मुदकी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here