नशा बेचने वालों की खैर नहीं! पंचायत ने जारी किया सख्त फरमान

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2026 04:15 PM

an important decision was taken by the village panchayat of bathinda

पंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार इन वस्तुओं की

बठिंडा (विजय वर्मा): गांव नरुआणा में नशे के खिलाफ ग्राम पंचायत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दुकानदारों को बीड़ी, सिगरेट, गुटका, अन्य नशीले पदार्थ तथा प्रतिबंधित/हानिकारक एनर्जी ड्रिंक बेचने से परहेज करने की अपील की है। पंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई दुकानदार इन वस्तुओं की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत नरुआणा की ओर से जारी अपील एवं आदेश में कहा गया है कि नशीली वस्तुओं की बिक्री का युवाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर और बुरा प्रभाव पड़ता है। गांव की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने तथा गांव में स्वस्थ वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से पंचायत ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। bपंचायत ने कहा कि यदि कोई दुकानदार बीड़ी, सिगरेट, गुटका, नशीले पदार्थ अथवा अन्य ऐसी वस्तुएं बेचता पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित दुकानदार का गांव की ओर से सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

ग्राम पंचायत ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे पंचायत के फैसले का पालन करते हुए नशे की वस्तुओं की बिक्री बंद करें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग दें। पंचायत ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!