Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 May, 2026 11:47 PM

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक औपचारिक शिकायत दी गई है। यह शिकायत उनकी एक वायरल क्लिप में कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका...
पंजाब डैस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को एक औपचारिक शिकायत दी गई है। यह शिकायत उनकी एक वायरल क्लिप में कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही एक महिला को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में दर्ज करवाई गई है। फिल्मों में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और गलत शब्दावली के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई है तथा कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस से तुरंत FIR दर्ज करने और फिल्म के निर्देशक/निर्माताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई। दरअसल एक फिल्म का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यह आपत्ति जताई गई है।
एडवोकेट उज्ज्वल भसीन द्वारा दी गई इस शिकायत में योगराज सिंह समेत उक्त कंटेंट के निर्माण, निर्देशन और प्रसारण से जुड़े लोगों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त टिप्पणी महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अभद्र है।आरोप है कि इस दौरान योगराज सिंह द्वारा की गई एक टिप्पणी महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। उनका कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में महिलाओं के सम्मान को प्रभावित करती हैं और ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देना गलत संदेश देता है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक योगराज सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।