Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 01:35 PM

कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है
चंडीगढ़ : कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से चंडीगढ़ के एक कारोबारी 2 करोड़ की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि 22 अप्रैल को उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का मैंबर बताया और फिरौती की मांग की। इसके साथ ही फिरौती न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसके और उसके परिवार में डर का माहौल पाया जा रहा है।
इसी बीच ये भी खबर सामने आई है कि रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को अंबाला पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here