GLADA में फिर बड़ा बदलाव! IAS अधिकारी को दोबारा मिली चीफ की जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 May, 2026 11:15 PM

another major change at glada ias officer reinstated as chief

ग्लाडा चीफ का एडिश्नल चार्ज एक बार फिर IAS अधिकारी ओजस्वी को मिल गया है।  हालांकि ओजस्वी पहले लंबे समय से ग्लाडा में ए.सी.ए. के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन सी.ए. संदीप कुमार के विधानसभा चुनावों की डयूटी पर जाने के दौरान करीब एक महीने तक सरकार...

लुधियाना (हितेश) : ग्लाडा चीफ का एडिश्नल चार्ज एक बार फिर IAS अधिकारी ओजस्वी को मिल गया है।  हालांकि ओजस्वी पहले लंबे समय से ग्लाडा में ए.सी.ए. के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन सी.ए. संदीप कुमार के विधानसभा चुनावों की डयूटी पर जाने के दौरान करीब एक महीने तक सरकार द्वारा ओजस्वी को ग्लाडा चीफ की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके बाद चुनाव डयूटी से वापिस आते ही संदीप की ट्रांसफर साक्षी साहनी की जगह पर कर दी गई।  लेकिन 1 अप्रैल को चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी लिस्ट में किसी अफसर को ग्लाडा चीफ के रूप में नहीं लगाया गया। जिसके मददेनजर शहरी विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी द्वारा सरकार के अगले आर्डर तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ओजस्वी को ही अस्थाई तौर पर ग्लाडा चीफ का चार्ज देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा ग्लाडा में ई.ओ. अमन गुप्ता व ए.सी.ए. विकास हीरा के रूप में दो पी.सी.एस. अफसर भी काम कर रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!