BDPO ब्लॉक-2 में अधिकारी सरेआम उड़ा रहे धज्जियां, वीडियो/तस्वीरों से मचा हड़कंप

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 05:39 PM

officials in bdpo block 2 are blatantly flouting the rules

एक तरफ पंजाब सरकार द्वारा सरकारी दफ्तर में बड़े-बड़े सुधार करने के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी दफ्तर में अधिकारी सरे आम बैठकर ताश के पत्ते खेल रहे हैं।

लुधियाना (अनिल) : एक तरफ पंजाब सरकार द्वारा सरकारी दफ्तर में बड़े-बड़े सुधार करने के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी दफ्तर में अधिकारी सरे आम बैठकर ताश के पत्ते खेल रहे हैं और शराब के नशे में धुत होकर दफ्तरों में लेटे पड़े हैं जिसकी मिसाल बीडीपीओ ब्लाक 2 के दफ्तर में बीती रात देखने को मिली है जहां पर बीडीपीओ 2 अपने साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ पंचायती राज के सुपरिटेंडेंट नशे में धुत होकर पार्क में बेसुध होकर पड़े दिखाई दे रहे हैं।

BDPO

बताया जा रहा है कि बीडीपीओ ब्लाक 2 में अधिकारियों द्वारा सभी नियमों को छिके टांगकर सरेआम साथियों के साथ बैठकर ताश के पत्तों के साथ खेला जा रहा है और उनके पास ही एक सुपर डेंट शराब के नशे में धुत होकर दफ्तर के अंदर ही लेटा दिखाई दे रहा है। बीती रात बीडीपीओ दफ्तर में कुछ पत्रकार पहुंचे और उसे समय मौके बीडीपीओ  राजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ बैठकर ताश खेलते दिखाई दिए और एक सुपरिंटेंडेंट नशे में धुत होकर जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। क्या जिला प्रशासन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करेगा या नहीं?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!