Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 09:26 PM

थाना जोधेवाल के अधीन आते बहादुर के रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम की दीवार तोड़कर हजारों रुपए की नगदी और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक कमल कुमार ने बताया कि उस का बहादुर के रोड...
लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल के अधीन आते बहादुर के रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम की दीवार तोड़कर हजारों रुपए की नगदी और मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिक कमल कुमार ने बताया कि उस का बहादुर के रोड पर निक्कू टेलीकॉम का इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने का शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि आज सोमवार की सुबह जब उसने अपना शोरूम खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था और शोरूम की बैक साइड की दीवार टूटी हुई थी और उसमें बड़ा छेद किया हुआ था। जिसके बाद जब उन्होंने दुकान के अंदर पड़ा गला चेक किया तो वहां पर गला गायब था।
कमल ने बताया कि जब उसने टूटी हुई दीवार के बाहर जाकर देखा तो वहां झाड़ियां के अंदर टूटा हुआ गला पड़ा हुआ था और उसमें पड़ी 85 हजार रुपए की रकम गायब थी। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर से पडे तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब था। पीड़ित कमल ने बताया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को बोरियों से ढका हुआ था और शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरो की तारे काटी हुई थी। उन्होंने बताया कि जिसके बाद उन्होंने थाना जोधेवाल की पुलिस को चोरी की घटना के बारे में सूचना दी गई परंतु 3 घंटे बीत जाने के बाद भी थाना जोधेवाल का कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस द्वारा आए दिन बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे उपस्थित है परंतु सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक शिकायत देने के बाद कोई भी पुलिस कर्मचारी उनके शोरूम में जांच करने के लिए नहीं पहुंचा है। उक्त मामले बारे थाना जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुकानदार द्वारा जब पुलिस को शिकायत की गई उसके बाद पुलिस के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


