बेखौफ चोरों का कांड: Plot खरीदने के लिए जोड़े 9.40 लाख उड़ाए, चांदी के गहने भी ले गए

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2026 09:01 AM

robbery in ludhiana

महानगर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों ने अब पुलिसिया गश्त और कानून व्यवस्था की धज्जियां

लुधियाना(राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे शातिर चोरों ने अब पुलिसिया गश्त और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हैबोवाल कलां के अजीत नगर इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी के लॉक तोड़ कर प्लॉट खरीदने के लिए खून-पसीने की कमाई से जोड़े गए 9 लाख 40 हजार रुपए की नकदी समेत चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। 

 सीटीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। थाना हैबोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीटीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।  घर मालिक भूपिंदर सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में बताया कि उसने अजीत नगर, हैबोवाल कलां में स्थित करीब 89 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदने का सौदा तय किया था। इस प्लॉट की पेमेंट करने के लिए उसने पाई-पाई जोड़कर अपने घर में 9,40,000 रुपए कैश इकट्ठा करके रखा हुआ था। किसे पता था कि उसकी इस गाढ़ी कमाई पर शातिर चोरों की गिद्ध नजर लगी हुई है।

चांदी के कीमती गहने समेट कर रफूचक्कर हुआ 
पीड़ित ने बताया कि बीती 25 मई की दरमियानी रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी ही सफाई से कमरे में पड़ी अलमारी का ताला और लॉकर तोड़ डाला। इसके बाद अलमारी के अंदर रखा कैश वाला लिफाफा और चांदी के कीमती गहने समेट कर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब परिवार जागा और बिखरा हुआ सामान देखा, तो उनके होश उड़ गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!