दुबई फ्लाइट से पहले लुधियाना स्टेशन पर युवक के साथ बड़ी वारदात, आंखों स्प्रे डाल बदमाश कर गए कांड

Edited By Kamini,Updated: 15 May, 2026 12:03 PM

a major incident occurred with a youth at ludhiana station

विदेश जाकर परिवार की गरीबी दूर करने का सपना संजोए एक युवक के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है।

लुधियाना (राज): विदेश जाकर परिवार की गरीबी दूर करने का सपना संजोए एक युवक के साथ लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। लुटेरों ने युवक की आंखों में कोई जहरीला केमिकल (स्प्रे) झोंक दिया और जब तक वह दर्द से छटपटाता रहा, बदमाश उसका पासपोर्ट, वीजा और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। इस वारदात ने न केवल पीड़ित को शारीरिक चोट पहुंचाई है, बल्कि उसके पूरे परिवार के भविष्य को भी अंधेरे में लटका दिया है।

PunjabKesari

मोगा निवासी पीड़ित गुरदीप सिंह ने बताया कि वह वीरवार को मोगा से बस के जरिए लुधियाना पहुंचा था। उसे रात 11 बजे दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी थी, क्योंकि अगले दिन शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली से उसकी दुबई की फ्लाइट थी। रात के वक्त जब वह पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दो अज्ञात युवक उसके सामने आए और अचानक उसकी आंखों में स्प्रे कर दिया। केमिकल गिरते ही गुरदीप की आंखों में ऐसी भयानक जलन शुरू हुई कि उसे दिखना बंद हो गया। जब तक वह संभल पाता, लुटेरे उसका बैग छीनकर भाग चुके थे। गुरदीप पेशे से वॉल पेंटर और शटरिंग का काम करता है। घर में वह अकेला कमाने वाला सदस्य है, जिस पर बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और चार बच्चों (3 बेटे और 1 बेटी) की जिम्मेदारी है। उसने बताया कि 7 साल बाद उसे दोबारा विदेश जाने का मौका मिला था, जिसके लिए उसने अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखकर और भारी कर्ज उठाकर वर्क परमिट का इंतजाम किया था। बैग में उसकी मेहनत की कमाई, कपड़े, पासपोर्ट और सबसे जरूरी दुबई का वर्क परमिट (वीजा) था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारियों का कहना है कि गुरदीप की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन के आसपास और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल, बिना पासपोर्ट और पैसों के गुरदीप का दिल्ली जाना और फ्लाइट पकड़ना नामुमकिन हो गया है, जिससे उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!