हर बारिश में डूब रहा लुधियाना, NHAI की बड़ी लापरवाही! सबसे व्यस्त सड़कें हुईं पानी-पानी

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2026 11:10 AM

rain exposes nhai s claims

शहर की 4 मेन सड़कों पर नेशनल हाईवे अथारिटी की लापरवाही भारी पड़ रही है। इनमें दिल्ली- जालंधर रोड, चंडीगढ़ रोड, फिरोजपुर रोड व समराला चौक से भारत नगर चौक तक जाने वाली लिंक रोड शामिल है

लुधियाना (हितेश) : शहर की 4 मेन सड़कों पर नेशनल हाईवे अथारिटी की लापरवाही भारी पड़ रही है। इनमें दिल्ली- जालंधर रोड, चंडीगढ़ रोड, फिरोजपुर रोड व समराला चौक से भारत नगर चौक तक जाने वाली लिंक रोड शामिल है।

यह 4 मेन रोड नगर निगम के अधीन होने के बावजूद नेशनल हाईवे अथारिटी को ट्रांसफर हो चुके हैं जहां मेंटेनेंस के साथ पानी की निकासी की जिम्मेदारी भी एन एच ए आई की है जिसके लिए वैसे तो नेशनल हाईवे अथारिटी दुआरा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए तो गए है, लेकिन वो शो-पीस बनकर रह गए हैं जिसके चलते बारिश के मौसम में फ्लाइओवर से पानी नीचे राहगीरों पर गिरता है। इसी तरह नेशनल हाईवे अथारिटी की मेन रोड का ड्रेनेज सिस्टम भी पूरी तरह फेल है जिसके चलते साहनेवाल से लेकर जालंधर बाइपास तक के एरिया में हालात दिन ब दिन बदत्तर हो रहे हैं

मंत्री व डीसी की चेतावनी का भी नहीं हुआ असर

लोकल बॉडी मंत्री द्वारा पिछले दिनों लुधियाना में मेयर-कमिश्नर के साथ मीटिंग के दौरान नेशनल हाईवे अथारिटी के एरिया में सीवरेज जाम की समस्या के समाधान पर आने वाले खर्च की रिकवरी करने का ऑर्डर दिया गया था जो अब तक लागू नहीं हुआ।

इसी तरह डी.सी. द्वारा टोल टैक्स की अटैचौंट करने की वार्निंग दी गई थी जिसके बाद नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों द्वारा रोड सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति की गई लेकिन पानी की निकासी न होने की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!