तालिबानी बर्बरता: युवक को मोटरसाइकिल समेत अगवा कर ऑटो में डाला, बेरहमी से पीटने के बाद थूक चटवाया, पिलाया यूरिन!

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2026 09:22 AM

ludhiana crime news

रूह कंपा देने वाले इस कांड के बाद इलाके में भारी रोष, खाकी ने दर्ज किया केस दर्ज

लुधियाना (राज): महानगर के शिंगार रोड इलाके में इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार करने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक 'तालिबानी' कांड सामने आया है। यहाँ कुछ बेखौफ और क्रूर बदमाशों ने हममशवरा होकर एक युवक को उसके मोटरसाइकिल समेत सरेराह अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को एक ऑटो में डालकर अज्ञात जगह ले गए, जहाँ उसे जानवरों की तरह पीटा गया।

घात लगाए बैठे हथियारों से लैस बदमाशों ने जबरन घेरा
क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस पूरी हैवानियत का वीडियो बनाया, पीड़ित को जबरन बाथरूम पिलाया और जमीन पर थूक कर उसे चाटने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने ये सब करते हुए युवक की एक मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। इस रूह कंपा देने वाले अमानवीय कृत्य के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली तफ्तीश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि बीती 19 जुलाई को उनका बेटा शिवम अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह शिंगार रोड के पास स्थित गंदे नाले के नजदीक पहुँचा, तो वहाँ पहले से ही घात लगाए बैठे हथियारों से लैस बदमाशों ने उसे जबरन घेर लिया। आरोपियों ने शिवम को रास्ते में रोककर उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पिता के मुताबिक, आरोपी शिवम और उसकी मोटरसाइकिल को जबरन अपने साथ खींचकर ले गए। बदमाशों ने शिवम को जबरदस्ती एक ऑटो में ठूंस दिया और उसे किसी सुनसान ठिकाने पर ले गए।वहाँ पहुँचते ही सभी आरोपियों ने शिवम पर लाठियों और घूंसों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

पीड़ित शिवम की गर्दन पकड़कर उसे थूक चाटने के लिए किया विवश
शिवम खून से लथपथ होकर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दिल दहला देने वाली बात यह है कि बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और वे हंसते हुए इस पूरी मारपीट का अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते रहे।बदमाशों का मन सिर्फ मारपीट से नहीं भरा, बल्कि उन्होंने पीड़ित को मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह तोड़ने के लिए घिनौनी हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोपियों ने शिवम को जबरन बाथरूम पीने पर मजबूर किया। इसके बाद दरिंदगी की पराकाष्ठा करते हुए आरोपियों ने जमीन पर थूका और पीड़ित शिवम की गर्दन पकड़कर उसे थूक चाटने के लिए विवश किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को बदहवास हालत में छोड़कर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  जांच अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित शिवम का मेडिकल करवाया गया है वीडियो के आधार पर उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा और अदालत से सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!