दिनदहाड़े पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! सरेआम चले हाथ-घूंसे, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jun, 2026 05:52 PM

petrol pump turns into an arena in broad daylight fists fly openly

फरीदकोट शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई कथित गुंडागर्दी और मारपीट की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पुलिस प्रशासन की...

फरीदकोट  (राजन) : फरीदकोट शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई कथित गुंडागर्दी और मारपीट की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में कई युवक पेट्रोल पंप के अंदर ही आपस में हाथापाई, धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए मौके से दूर भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

शहरवासियों का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी और निगरानी के दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों ने मांग की है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!