लुधियाना में आधी रात ढाबे पर छलके जाम, सड़क पर हुड़दंग मचाते युवकों का वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2026 09:12 AM

ludhiana news

कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे रात के सन्नाटे में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही

लुधियाना (राज): कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे रात के सन्नाटे में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो से सामने आया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिसने देर रात तक चलने वाले ढाबों और वहां होने वाले हुड़दंग की पोल खोल कर रख दी है।

 वायरल हो रही एक वीडियो पुलिस के हाथ लगी
मिली जानकारी के अनुसार, हवलदार बलराज सिंह समेत पुलिस पार्टी बीती 8 जून  को इलाके में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के संबंध में रवाना थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो पुलिस के हाथ लगी। यह वीडियो रात करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि 'शेर-ए-पंजाब ढाबा' के बाहर कुछ नौजवान सड़क पर शराब पीकर आपस में बुरी तरह लड़ रहे हैं।  

आधी रात को बीच सड़क पर हो रहे इस तमाशे और हुड़दंग के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में सबसे बड़ी लापरवाही शेर-ए-पंजाब ढाबे के मालिक और मैनेजर की सामने आई है। मुनाफे के चक्कर में ढाबा प्रबंधन ने न तो निर्धारित समय पर अपना ढाबा बंद किया और न ही कानून की परवाह की। नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को ढाबे के अंदर न सिर्फ बैठाया गया, बल्कि उन्हें सरेआम शराब भी परोसी गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने ढाबा संचालक पर केस दर्ज कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!