श्री अकाल तख्त साहिब में बेअदबी करने वाला  युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन जांच

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 03:17 PM

youth arrested for sacrilege at sri akal takht sahib

श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में एक व्यक्ति

अमृतसर(रमन): श्री दरबार साहिब परिसर में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में एक व्यक्ति द्वारा बेअदबी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी (सेंट्रल) सुरिंदर सिंह ने बताया कि 11 जून को एक युवक श्री अकाल तख्त साहिब के पीछे स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी में दाखिल हुआ। इस दौरान उसने वहां स्थापित श्री साहिब को उठाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सेवादारों और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के चलते उसकी हरकत को तुरंत विफल कर दिया गया और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी पहचान बाबा अजीत सिंह के रूप में हुई है।

एसीपी सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि उसकी इस हरकत के पीछे क्या मंशा थी और क्या वह किसी अन्य व्यक्ति या समूह के संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!