Punjab : बटाला में फिर चली गोलियां! अस्पताल बना निशाना, एक नर्स घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Jun, 2026 07:31 PM

punjab gunfire erupts again in batala hospital targeted nurse injured

बटाला शहर में गोली चलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं जिसके चलते शहरवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आज शाम समय गौंसपुरा रोड पर स्थित छीना अस्पताल के गेट पर मोटर साइकिलसवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चला दी गई जिसके चलते...

बटाला,  (बेरी): बटाला शहर में गोली चलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं जिसके चलते शहरवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आज शाम समय गौंसपुरा रोड पर स्थित छीना अस्पताल के गेट पर मोटर साइकिलसवार 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चला दी गई जिसके चलते गेट का कांच एक नर्स की आंखों में पड़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए अस्पताल के मालिक डा. गुरमीत सिंह छीना ने बताया कि वह अस्पताल से बाहर थे और आज समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के बाहर आए और उनके द्वारा करीब 4 राऊंड फायर अस्पताल के गेट पर किए गए हैं जिसके चलते अस्पताल का कांच वाला गेट पूरी तरह से चकनाचूर हो गया जबकि गेट का कांच एक नर्स की आंखों में चला गया और वह घायल हो गई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में पुलसि को सूचित कर दिया गया है। 

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी सुखइन्द्र सिंह, एस.एच.ओ सिविल लाइन गुरमीत सिंह, सी.आई.ए स्टाफ बटाला के इंचार्ज सुखराज सिंह और अर्बन अस्टेट पुलिस चौंकी के इंचार्ज ए.एस.आई विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस अवसर पर बातचीत करते हुए डी.एस.पी सिटी सुखइन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और आस पास लगे सी.सी.टी.वी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर गोलियां चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां यह जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा अस्पताल के सी.सी.टी.वी कैमरों का डी.वी.आर अपने कब्जे में ले लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!