पंजाब में नहीं थम रहा फिरौती मांगने का सिलसिला, एक और घर पर चली गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 26 Jun, 2026 11:42 AM

the series of ransoms is not stopping in punjab

बटाला के नजदीकी गांव हरदो झंडे में देर रात कथित फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है।

बटाला (बेरी): बटाला के नजदीकी गांव हरदो झंडे में देर रात कथित फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने लखबीर सिंह के घर के मुख्य गेट पर करीब पांच राउंड फायरिंग की और इसकी वीडियो बनाकर परिवार के बेटे को भेज दी।

पीड़ित लखबीर सिंह ने बताया कि वीडियो के साथ धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसके पिता की हत्या कर दी जाएगी। धमकी में यह भी कहा गया कि जब वे घर पर गोलियां चला सकते हैं तो परिवार को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर बटाला की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एसएचओ सदर बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, लखबीर सिंह ने बटाला पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धमकी के बाद पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!