गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट! बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और कमांडो के साथ चला सर्च अभियान

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 04:19 PM

search operation gurdaspur news

आज जिला पुलिस गुरदासपुर ने अचनचेत रेलवे स्टेशन पर एक विशाल सर्च अभियान किया।

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): आज जिला पुलिस गुरदासपुर ने अचनचेत रेलवे स्टेशन पर एक विशाल सर्च अभियान किया। इस आप्रेशन की विशेष बात यह रही कि आप्रेशन की अगवाई व देखरेख एस.एस.पी.गुरदासपुर आदित्य ने स्वंय की तथा उनके दिशा निर्देश की पालना करते हुए पुलिस कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा।

एस.एस.पी.ने दिए सख्त निर्देश
आज दोपहर लगभग 2-30 बजे अचानक एस.एस.पी.आदित्य अचानक भारी पुलिस फोर्स तथा पुलिस के विभिन्न विंग के इंचार्ज के साथ रेलवे स्टेशन पंहुच गए। उनके साथ बम निरोधक दस्ता,डॉग स्कवैड सहित कमांडो भी शामिल थे। जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपना अपना समान चैक करवाने को कहा तो सभी हैरान रह गए। एस.एस.पी.ने सख्त निर्देश दे रखे थे कि किसी भी यात्री या व्यक्ति को परेशानी में न डाला जाए तथा बहुत ही अच्छे ढंग से सर्च अयिान को पूरा किया जाए। अभी सर्व अभियान चल ही रहा था कि एक यात्री रेलगाड़ी भी रेलवे स्टेशन पर आ गई। जैसे ही रेलगाड़ी स्टेशन पर आई तो पुलिस कर्मचारियों ने रेलगाड़ी में जाकर गहनता से जांच की तथा कुछ यात्रियों के समान की जांच भी की।

पुलिस महानिदेशक पंजाब के आदेश पर चला आप्रेशन 
इस संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.एस.पी.आदित्य ने कहा कि इस तरह की अचनचेत सर्च अभियान का मतलब यह ही निकाला जाना चाहिए कि किसी तरह की पुलिस के पास कौई पुख्ता सूचना थी। उन्होने बताया कि यह आप्रेशन रूटीन से भी पुलिस करती है तथा इस तरह के सर्च आप्रेशन का मुख्य लक्ष्य लोगों का मनोबल बढ़ाना तथा किसी अप्रिय घटना को होने से रोकना है। उन्होने कहा कि पुलिस महानिदेशक पंजाब के आदेश पर यह आप्रेशन पहले भी कई बार किए जा चुके हैं तथा हमारी टीमें समय समय पर इस तरह के सर्च अभियान रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,सार्वजनिक स्थानों पर चलाती रहती है। कई बार धार्मिक कार्यक्रमों या विशेष धार्मिक दिवस के मौके पर भी पुलिस को इस तरह के सर्व अभियान चलाने पड़ते हैं। लोगों की जानमाल की रक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी अधीन आज यह विशेष सर्व अभियान चलाया गया। एक प्रश्न के जवाब में एस.एस.पी.आदित्य ने कहा कि यह जरूरी नही है कि हर सर्च आप्रेशन में किसी तरह की कौई विशेष आपतिजनक चीज हाथ लगे। कई बार लोगों को जागरूक करने तथा लोगों को मनोबल बनाए रखने के लिए भी इस तरह के आप्रेशन करने पड़ते हैं। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कही पर कौई संदिज्ध चीज दिखाई दे या कौई संदिज्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। इस मौके पर डी.एस.पी.सिटी शहबाज सिंह,सभी पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज,सभी विंगों के इंचार्ज भी उनके साथ थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!