Edited By Kamini,Updated: 28 Jul, 2026 04:47 PM

जिला गुरदासपुर के गांव निमाणा में महिलाओं के 1000 रुपए मासिक भत्ता फॉर्म भरने को लेकर 'आप' और कांग्रेस वर्कर आपस में भिड़ गए।
गुरदासपुर (विनोद): जिला गुरदासपुर के गांव निमाणा में महिलाओं के 1000 रुपए मासिक भत्ता फॉर्म भरने को लेकर 'आप' और कांग्रेस वर्कर आपस में भिड़ गए। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। इस झड़प में 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच की जा रही है।
इस बारे में जानकारी देते हुए गांव निमाणा के कांग्रेस सरपंच गगनदीप सिंह और घायल विक्की मसीह ने बताया कि उनके गांव में महिलाओं के मासिक भत्ते मिलने वाले 1000 रुपए के फॉर्म भरे जा रहे थे। जब वे मौके पर पहुंचे तो फॉर्म भर रही महिलाओं ने कहा कि तुम लोगों ने झाड़ू को वोट नहीं दिया, तुम्हारे फॉर्म नहीं भरे जाएंगे, इसलिए हम मौके से लौट गए। इस गांव के 2 लोगों ने स्कूल में घुसकर उनके साथ बदतमीजी की। इसी रंजिश को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
इस मौके पर घायल व्यक्ति विक्की मसीह ने बताया कि आज जब वे चारों मोटरसाइकिल पर दिहाड़ी पर निकले थे, तो 2 वाहन एक थार और एक स्फ्टि गाड़ी ने गांव नैनाकोट के पास उन पर हमला कर दिया और उनके 2 साथियों को घेर कर तेजदार हथियारों से घायल कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर बंदूक और पिस्तोल से करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। मौके पर पहुंचे काहनूवान पुलिस स्टेशन के मुखी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि वे फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है और जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here