गुरदासपुर में सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2026 04:06 PM

gurdaspur safari worker

बरनाला में सफाई कर्मचारियों और दूसरे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध

गुरदासपुर (विनोद): बरनाला में सफाई कर्मचारियों और दूसरे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में आज गुरदासपुर में सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका और पिट सियापा कर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बरनाला में अपनी जायज़ मांगों के लिए शांति से प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं और आरोप है कि एक गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की गई, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये दावे सच हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों  के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

यूनियन नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर कर्मचारी का अधिकार है कि वह शांति से अपनी मांगें रखे और सरकार को बल प्रयोग करने के बजाय बातचीत से इस मुद्दे क सुलझाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करे, घायल कर्मचारियों को मुआवजा दे और उनकी जायज़ मांगों को तुरंत माने।
प्रदर्शन के आखिर में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज़ किया जाएगा, जिसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!