Punjab: नहर में तैरती मिली सिर कटी ला/श, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2026 07:25 PM

headless body found floating in canal

पंजाब में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

पटियाला (बलजिंदर पंजोला):  पंजाब में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पटियाला में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब पास के गांव पसियाना से आगे ककराला के पास नहर में 7-8 साल के बच्चे की लाश मिली। मिली जानकारी के मुताबिक, लाश बहुत बुरी हालत में मिली।

भोले शंकर डाइवर्स क्लब के प्रेसिडेंट शंकर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के गोताखोरों ने नहर से लाश बरामद की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चे की उम्र करीब 7-8 साल लग रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पैर बंधे हुए थे। लाश का सिर कटा हुआ था और सिर उसके धड़ पर नहीं था।

शव को गोताखोरों की मदद से नहर से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। इस बारे में लोकल पुलिस को जानकारी दे दी गई है ताकि मामले की गंभीरता से जांच की जा सके और बच्चे की पहचान हो सके। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या का मामला है या किसी और साजिश का हिस्सा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!